किशोर सिंह राजपूत 9981757273
भीलवाड़ा से ठुकराना गांव तक सड़क की हालत खराब, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। भीलवाड़ा से लेकर ग्राम ठुकराना तक कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवागमन में दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब कच्चा मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। कई बार खराब रास्ते के कारण वाहन फिसलने और दुर्घटना की स्थिति भी बनी रहती है। बारिश का पानी रास्ते पर होने पर बच्चों को पाने जूते चप्पल हाथ में लेकर स्कूल पहुंचते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण और मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक को भी समस्या से अवगत करवाया गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच से भी ग्रामीण कई बार सड़क की समस्या का समाधान करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि भीलवाड़ा से ठुकराना तक सड़क का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से आश्वासन मिलने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए ठोस कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































