किशोर सिंह राजपूत 9981757273
सोने की झुमकी, चांदी का करदोना, 21 हजार नकद सहित 90 हजार रुपए का मशरूका बरामद
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। थाना कोतवाली पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 90 हजार रुपए कीमत का चोरी गया मशरूका बरामद किया है।
5 सितंबर 2026 को फरियादिया रामकन्या नाहर निवासी हाट मैदान, महुपुरा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, एक चांदी का कमर का करदोना, 21 हजार रुपए नकद तथा भारत गैस की खाली टंकी चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस:
शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने पुलिस टीम गठित की। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में संदिग्ध युवक गैस की टंकी ले जाते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने संदिग्धों की पतारसी करते हुए उनकी पहचान विशाल 22 शाजापुर एवं रोहित 20 शाजापुर के रूप में की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।
चोरी का पूरा माल बरामद आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, एक चांदी का कमर का करदोना एवं 21 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। वहीं गैस की टंकी आरोपियों ने महुपुरा निवासी जितेंद्र की दुकान पर बेचना बताया, जिसे पुलिस ने जितेंद्र के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार कुल करीब 90 हजार रुपए कीमत का मशरूका बरामद किया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला, उपनिरीक्षक राहुल पोरवाल, प्रधान आरक्षक 199 प्रमोद नागर, आरक्षक 165 हेमराज, आरक्षक 301 शिशुपाल गुर्जर, आरक्षक 728 मुकेश धाकड़ एवं आरक्षक 77 रामप्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































