🔥 ट्रेंडिंग

शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर दर्दनाक हादसा पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर पिता-पुत्र की मौत; पोता गंभीर

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर

शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर सोमवार को तिलावत पुलिस चौकी क्षेत्र के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अमर सिंह  (शासकीय शिक्षक), उनके पिता जगन्नाथ घासीराम  और अमर सिंह का बेटा बाइक से इलाज कराने के लिए शुजालपुर जा रहे थे। इसी दौरान तिलावत के समीप सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर सिंह  और उनके पिता जगन्नाथ  की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमर सिंह का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल शुजालपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!