किशोर सिंह राजपूत 9981757273
पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आईटी एक्ट में केस दर्ज किया, 7 स्मार्टफोन और 6 कीपैड मोबाइल सहित दस्तावेज जब्त
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। थाना लालघाटी पुलिस को 27 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काशीनगर स्थित एक्मेविजन कोचिंग सेंटर की आड़ में अवैधानिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रथम तल पर बने एक कमरे की जांच की। यहां कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए लोगों से निवेश संबंधी बातचीत करते मिले। कमरे में एक टेबल पर 7 स्मार्टफोन, 6 कीपैड मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ की, लेकिन वे बंद कमरे में किए जा रहे कार्य के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन एवं दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू की।
पूछताछ में सामने आया फर्जी एडवाइजरी का खेल
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त कार्यालय को 20 जून 2026 से 3 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि यहां शेयर ट्रेडिंग के संबंध में एडवाइजरी संचालित की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि एडवाइजरी चलाने के लिए संचालकों के पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं था।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि फहीम गोरी और साहिल मंसुरी के निर्देशन में कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। यहां ग्राहकों को शेयर ट्रेडिंग से संबंधित टिप्स दी जाती थीं। टिप से ग्राहकों को लाभ होने पर कथित तौर पर उसका 20 प्रतिशत हिस्सा साहिल और फहीम द्वारा उपलब्ध कराए गए बारकोड एवं खातों में जमा कराया जाता था। इसके बदले कॉल सेंटर में काम करने वाले युवकों को प्रतिमाह करीब 25 से 30 हजार रुपए नकद दिए जाने की बात जांच में सामने आई है।
मोबाइल की तकनीकी जांच में मिली अहम जानकारी
पुलिस ने संदेहियों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में साहिल मंसुरी और फहीम गोरी की कथित संलिप्तता सामने आने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पूर्व में भी इसी प्रकार की फर्जी एडवाइजरी कंपनी संचालित करने के संबंध में साइबर एवं हाईटेक अपराध थाना उज्जैन में अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है।
12 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
सम्पूर्ण जांच के आधार पर पुलिस ने कुल 12 आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर धारा 318(4), 61(2), 62 बीएनएस तथा धारा 66(D) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की भूमिका, बैंक खातों, मोबाइल फोन, दस्तावेज और कथित निवेश संबंधी लेनदेन की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों में कुलदीप , जयसिंह , संदीप , पवन , धर्मेन्द्र , आकाश , राजकुमार, फहीम गोरी, साहिल मंसुरी, प्रवीण गोयल, विकास तथा विशाल गुर्जर शामिल हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































