🔥 ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 09 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कालापीपल तहसील भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को कालापीपल विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी, कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपेड, रोड शो मार्ग तथा कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ऋजु बाफना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने जनपद पंचायत कालापीपल के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार हलदर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

नाले के खतरनाक चैंबर में फंसी नंदी की जान, गौरक्षा सेना के युवाओं ने भारी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाली शाजापुर पुलिस की कमान,जनकेंद्रित और संवेदनशील पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

हाट मैदान का निरीक्षण: अवैध कब्जे हटाने के निर्देश,बारिश से बचाव के लिए होगी स्थायी व्यवस्था

पाइपलाइन की खुदाई बनी आफत राजराजेश्वरी मंदिर के पास पलटा पानी का टैंकर, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!