🔥 ट्रेंडिंग

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन गैस रिसाव से मची अफरातफरी

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट में गैस टैंकर से ऑक्सीजन लिफ्टिंग (भराई) के दौरान अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते तेज आवाज के साथ बड़ी मात्रा में गैस का गुबार निकलने लगा, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस रिसाव के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति गंभीर नजर आने लगी और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ भी सतर्क हो गया।

हालांकि टैंकर चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी उपाय किए, जिसके बाद गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर के हेमंत वैद्य चयनित

रात से जारी रिमझिम बारिश से सोयाबीन को राहत लेकिन चिल्लर बांध अबभी भी खाली

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

error: Content is protected !!