किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शुजालपुर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शुजालपुर ब्लॉक इकाई के पुनर्गठन एवं नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक जिला अध्यक्ष अभिषेक ‘पिंटू’ सक्सेना सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
🔔 यह भी पढ़ें...

प्रदेश अध्यक्ष सलभ भदौरिया की सहमति, संभाग अध्यक्ष मनोज जैन के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना की अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद द्वारा सर्वसम्मति से शुजालपुर ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में भोजराज परमार, लोकेंद्र सोनी, एवं मुकेश सैनी को उपाध्यक्ष, ओम मेवाड़ा को महासचिव, जाकिर मंसूरी को सचिव, सोनू मीणा एवं सोमेश खन्ना को संयुक्त सचिव, संतोष झालानी को कोषाध्यक्ष तथा निर्मल गोस्वामी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक’ सक्सेना, नरेंद्र जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा बांधकर मोतियों की माला पहनाकर स्वागत कर उन्हें संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित पत्रकारों ने संगठनात्मक एकता को और सुदृढ़ करने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार किशोर खन्ना एवं पुरुषोत्तम परवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठन की भावी गतिविधियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन दीपक सक्सेना ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अमित मालवीय ने व्यक्त किया।
बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार नमन प्रताप सिंह परमार, धर्मेंद्र परमार, पं. प्रवीण जोशी, संतोष परमार, वसिम खान , चंद्रेश सेन, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने और पत्रकार समाज के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बैठक सौहार्द, संगठनात्मक एकजुटता और पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के वातावरण में संपन्न हुई।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































