किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले के ग्राम सापटी के समीप कई वर्षों से अधूरी पड़ी पुलिया का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुलिया बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में चौमा, बिजना एवं आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
🔔 यह भी पढ़ें...
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान पुलिया अधूरी होने के कारण मार्ग पर पानी भर जाता था, जिससे शाजापुर से संपर्क कई बार बाधित हो जाता था। विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था तथा कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था।
अब निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और पुलिया लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। पुलिया के निर्माण के बाद बारिश के समय भी चौमा, बिजना सहित आसपास के गांवों का शाजापुर से संपर्क बना रहेगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन, कृषि कार्यों और आवश्यक सेवाओं के लिए काफी सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि आगामी वर्षा ऋतु से पहले यह महत्वपूर्ण परियोजना पूरी तरह तैयार होकर जनता को समर्पित कर दी जाएगी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































