🔥 ट्रेंडिंग

गिरधारीलाल देवतवाल बने अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष, 92 मतों से जीता चुनाव 

350 में से 284 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग 

शाजापुर। मंगलवार को अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न हुए। जहां उपाध्यक्ष पद के लिए 350 में से 284 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर गिरधारीलाल देवतवाल को विजय घोषित किया गया और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए स्वागत किया।

अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। पहले प्रत्याशियों ने आवेदन जमा किए। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मैदान में करणसिंह गुर्जर, सचिव पद पर शैलेंद्र वर्मा, सह सचिव पद पर विकास सक्सेना, लाइब्रेरियन सचिव के पद पर तेजकरन मेवाड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र जायसवाल को कोई प्रतिद्वंदी न होने पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी गिरधारीलाल देवतवाल, मदनसिंह चौहान व शिव कलेशरिया के मैदान में होने से 17 को मतदान कराया गया। जहां 350 मतदाताओं में से 284 अभिभाषकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें गिरधारीलाल देवतवाल को 188 तथा मदनसिंह चौहान को 53 वोट मिले। वहीं शिव कलेशरिया को 39 मतों से संतोष करना पड़ा। डाले गए मतों में से 3 मत निरस्त हुए तथा नोटा में भी एक वोट डाला गया। इस तरह गिरधारीलाल देवतवाल 92 मतों से विजयी घोषित हुए जिन्हें सभी ने शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!