किशोर सिंह राजपूत 9981757273
सलसलाई थाना क्षेत्र के हिदायतपुर-किलोदा मार्ग पर हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस थाना सलसलाई अंतर्गत ग्राम चौकी हिदायतपुर-किलोदा के पास शुक्रवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
🔔 यह भी पढ़ें...

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में आरक्षक 300 संदीप यादव एवं पायलट देवेंद्र सिंह , जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































