🔥 ट्रेंडिंग

मक्सी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से जप्त किया 700 ग्राम डोडा चूरा

  1. किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले की मक्सी थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर शिव धाम कॉलोनी मक्सी क्षेत्र में कार्रवाई कर एक व्यक्ति को 700 ग्राम डोडा चुरा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से डोडा चूरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने सीताराम गायरी निवासी ग्राम रडमा खेड़ी जिला मंदसौर को पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने झोले में रखा पाउडर जप्त किया। जो शुरुआती जांच में डोडा चूरा होना सामने आया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा देश को नशा मुक्त बनाने के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में भी नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किंतु यह कार्रवाई छोटे लोगों तक सीमित है। पुलिस नशा करने वाले या कम मात्रा में नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों को पकड़कर कार्रवाई कर रही है। जबकि नशे के कारोबार के असली सरगना अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं। पूर्व में सुनेरा और कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भी यही सामने आया। पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने वालों को तो पकड़ लिया। किंतु उनके सप्लाई नेटवर्क को खत्म नहीं कर पाए। सरगना आज तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि मामलों में पुलिस की सुस्ती ही सरगनाओ के पकड़ में नहीं आने का कारण है।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!