किशोर सिंह राजपूत 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 स्थित बजाना रोड पर सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीरूलाल (35) पिता सिद्धूलाल निवासी छपरा, शाजापुर की ओर आ रहे थे। वहीं कृपाल (30) पिता नारायण एवं रामप्रसाद पिता नंदराम निवासी लसूडिया, अपने गांव से रोज की तरह भगवती कोल्ड स्टोर पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान बजाना रोड पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट राजेंद्र सिंह सिकरवार एवं हेड कांस्टेबल अशोक 557) मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायलों को डॉयल 112 ने सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































