किशोर सिंह राजपूत 998175723
300 से अधिक पुलिसकर्मी उतरे मैदान में, 102 वारंट तामील, होटल-ढाबों और संदिग्धों की सघन जांच
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस ने रविवार-मध्यरात्रि व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में 19-20 जुलाई की रात जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी सहित 300 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। गश्त पर रवाना होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी रात विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर अभियान की निगरानी की।
अभियान के दौरान पुलिस ने 48 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया तथा 102 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा एक फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 6 जिला बदर अपराधियों का सत्यापन, 68 गुंडा बदमाशों एवं 94 निगरानीशुदा बदमाशों की सघन जांच की। आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं 35 होटल, लॉज, ढाबों और धर्मशालाओं की जांच के साथ बैंक, एटीएम एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने सक्रिय अपराधियों, जेल से रिहा हुए बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया। साथ ही उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गुंडा, हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानीशुदा बदमाशों के रिकॉर्ड भी अद्यतन किए गए।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने कहा कि शाजापुर पुलिस आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अपराधियों के विरुद्ध ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































