🔥 ट्रेंडिंग

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

शाजापुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शाजापुर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, गांव और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाता है तथा पूरे परिवार को प्रभावित करता है। स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पान-गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!