🔥 ट्रेंडिंग

ट्रेन हादसे में घायल युवक के लिए देवदूत बनी 108 एम्बुलेंस टीम

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पटना–अंबेडकर नगर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की तत्परता, सूझबूझ और समय पर दिए गए उपचार से जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल (35 वर्ष), पिता बजे सिंह, निवासी अशोक नगर रविवार तड़के लगभग 3:15 बजे ग्राम पीर उमरोद के समीप ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाजापुर से तत्काल उच्च चिकित्सा के लिए एम.वाय. अस्पताल, इंदौर रेफर किया गया। इंदौर रेफरल के दौरान 108 एम्बुलेंस के ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल एवं पायलट गौतम गुर्जर ने पूरे मार्ग में घायल की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक आपातकालीन उपचार प्रदान किया। उनकी त्वरित कार्यशैली, सूझबूझ और समर्पण के चलते घायल की स्थिति को स्थिर रखा जा सका तथा उसे सुरक्षित एम.वाय. अस्पताल, इंदौर पहुँचाया गया। बताया गया कि समय पर मिले उपचार और एम्बुलेंस कर्मियों की सक्रियता के कारण युवक की जान बच सकी। वर्तमान में राहुल का उपचार एम.वाय. अस्पताल, इंदौर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!