🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर चलती स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची पति-पत्नी की जान

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना अंतर्गत आने वाले जलोदा जोड़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक चलती हुई स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार पति-पत्नी समय रहते वाहन से नीचे उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, एक दंपत्ति अपनी स्कूटी से किसी  कार्य के लिए बाहर जा रहे थे। जैसे ही वे जलोदा जोड़ के समीप पहुँचे, स्कूटी से धुआँ निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन ने आग पकड़ ली। नेशनल हाईवे पर धू-धू कर जलती स्कूटी को देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112-हंड्रेड की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पायलट संजीव सूर्यवंशी और हेड कांस्टेबल सुनील राजपूत ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। आग इतनी विकराल थी कि स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और पति-पत्नी दोनों सुरक्षित हैं। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!