किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद शाजापुर ने नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नालों, नालियों और पुलियाओं की व्यापक सफाई कराई। अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकना तथा नागरिकों बारिश के पानी समस्या से बचना है।
🔔 यह भी पढ़ें...

नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड से नई सड़क चौक तक की बड़ी नालियों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी, फायर ब्रिगेड वाहन एवं स्वच्छता टीम की मदद से नालों की सफाई और प्रेशर से धुलाई का कार्य कराया गया। विशेष रूप से उन स्थानों पर अभियान चलाया गया, जहां हर वर्ष बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या उत्पन्न होती है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, स्वास्थ्य सभापति दुष्यंत सोनी तथा सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय पार्छे एवं धर्मेंद्र टाक ने बताया कि वार्ड क्रमांक 24 के नाले, वार्ड क्रमांक 28 स्थित काशी नगर के नाले, बस स्टैंड, नई सड़क, आजाद चौक सहित नगर के अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई है।
उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आगामी दिनों में भी इसी प्रकार का विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































