किशोर सिंह राजपूत 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मेवासा में एक सूने घर में चोरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर के दरवाजे की लोहे की सांकड़ काटकर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24-25 जून की रात में ग्राम रामपुरा मेवासा में महेश सेन के घर पर चोरी की वारदात हुई। बदमाश यहां से चांदी के जेवर, पीतल के बर्तन, 5000 रुपये नगद, गृहस्थी का सामान चुराकर ले गए हैं। मामले की जानकारी लगने पर सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। हालांकि अभी तक पुलिस को मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। इसके पहले गत दिवस सुनेरा थाना पुलिस ने सोलर प्लांट से केवल चोरी के मामले का खुलासा किया था। यह मामला भी चर्चा में बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि जिस केबल की कीमत पुलिस 5 लाख रुपए बता रही है वह असल में काफी कम मूल्य की है। जबकि चोरी गया माल काफी कीमती था। 2 बार चोरी का माल चोरों ने सारंगपुर के कबाड़ियों को बेच भी दिया था। तीसरी बार चोरी का माल ही पुलिस बरामद कर पाई है। सोलर प्लांट पर चोरी के मामले में एक नाबालिक भी शामिल था। जिसका भोपाल से संबंध बताया जा रहा है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































