🔥 ट्रेंडिंग

आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही का तबादला, खंडवा में संभाला पदभार चर्चाओं में रहा जिले में कार्यकाल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

 शाजापुर। आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही का खंडवा तबादला हो गया है। उन्होंने खंडवा जिले में जिला आबकारी अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह खंडवा जिले में राष्ट्रपति के ओंकारेश्वर दौरे से जुड़ी प्रोटोकाल ड्यूटी के बाद सोमवार को टीएल बैठक में शामिल हुए। रंगशाही इससे पहले भी खंडवा में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इधर, शाजापुर में रंगशाही का कार्यकाल चर्चा में रहा। कलेक्टर ऋजु बाफना और उनके बीच कार्यप्रणाली को लेकर मतभेद हाईकोर्ट तक पहुंचे। रंगशाही को कमिश्नर द्वारा निलंबित भी किया गया और फिर कोर्ट से कलेक्टर को फटकार लगाने के साथ रंगशाही को जिले में अपने पद पर कार्य करने की अनुमति भी मिली। पूर्व के जिलों में भी

आबकारी अधिकारी रंगशाही का कार्यकाल विभिन्न मामलों को लेकर विवादों में रहा है। ताजा मामला शाजापुर जिले के पोलायकलां में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के कार्यक्रम में वीआइअपी और क्रू मेंबर्स को कथित रूप से गुणवत्ताहीन पेयजल उपलब्ध कराने के मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा सार्थक एप पर उपस्थिति को लेकर शाजापुर कलेक्टर के साथ विवाद भी सुर्खियों में रहा। इंदौर में उनकी पत्नी द्वारा दर्ज दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में भी कानूनी कार्रवाई हुई थी, जबकि इन आरोपों का रंगशाही खंडन कर चुके है। फरवरी 2026 में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और शासकीय कार्यों में कथित लापरवाही के आरोपों के बाद उन्हें निलंबित किए जाने की कार्रवाई भी हुई थी। फिलहाल शाजापुर जिले में जिला आबकारी अधिकारी की पदस्थी नही की गई है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!