किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं जिला सहकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित जन जागरण सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना ने शासन की विभिन्न सहकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार सहकारी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। यह रथ जिले की विभिन्न सहकारी संस्थाओं, तहसीलों, शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।कार्यक्रम में सहकारी सप्ताह का ध्वजारोहण सहकारिता उपायुक्त ओ.पी. गुप्ता ने किया। इस दौरान सहकारी गीत का वाचन हुआ तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और बेहतर कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
🔔 यह भी पढ़ें...
इसके बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोमल ढके एवं उपायुक्त ओ.पी. गुप्ता ने बैंक परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
जिला सहकारी संघ के प्रबंधक शब्बीर खान ने बताया कि सहकारी सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न गांवों में सहकारी चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 5 जुलाई 2021 को सहकारिता मंत्रालय के गठन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष जन जागरण सहकारी सप्ताह मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































