🔥 ट्रेंडिंग

रंगीन प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नकली नोट, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

किशोर सिंह राजपूत 9981757573

115 नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण जब्त; नलखेड़ा पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

नलखेड़ा। नगर में रंगीन प्रिंटर की मदद से 500 रुपये के नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर नलखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 115 नकली नोट, लैपटॉप, रंगीन प्रिंटर, इन्वर्टर बैटरी एवं अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से नकली नोट तैयार कर रहे थे, अब तक कितने नोट छापे गए और क्या इन्हें बाजार में खपाया भी गया है।

पुलिस के अनुसार बड़ाचौक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बस स्टैंड चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि पंवार कृषि सेवा केंद्र की दुकान में नरेंद्र सिंह सौंधिया निवासी पिपल्यासेत (थाना नलखेड़ा) एवं शुभम सौंधिया निवासी गोकुल धाम कॉलोनी रंगीन प्रिंटर से 500-500 रुपये के नकली नोट छाप रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने डायल-112 की टीम के साथ मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने बताया कि साक्ष्य नष्ट होने की आशंका को देखते हुए तत्काल बिना सर्च वारंट के कार्रवाई की गई। दुकान में रखे एक काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें 500 रुपये के 115 नकली नोट मिले। नोटों के सीरियल नंबरों की जांच में उनके नकली होने की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने असली नोटों की सहायता से रंगीन प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट तैयार किए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!