किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित आजाद चौक में मंगलवार को वार्डवासियों ने कचरा वाहन नियमित नहीं आने से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आजाद चौक पर कचरा डालकर नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों का कहना था कि पिछले चार दिनों से वार्ड में कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंचा है, जिससे घरों का कचरा जमा हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। आए दिन कचरा वाहन खराब होने या बंद रहने का हवाला देकर सेवा प्रभावित हो जाती है।
वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से वार्ड में नहीं पहुंचा और व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जल्द से जल्द नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































