शाजापुर। आगामी दिनों में प्रस्तावित जनगणना कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नगर में विभिन्न केंद्रों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि जनगणना कार्य किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, साथ ही पोर्टल के माध्यम से डाटा एंट्री करने की प्रक्रिया को भी व्यावहारिक रूप से समझाया गया। कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सटीक एवं समयबद्ध जानकारी संकलित करें।
🔔 यह भी पढ़ें...
जिला प्रशासन द्वारा नगर में कौटिल्य एजुकेशन एकेडमी, संदीपनी स्कूल, लालघाटी इंटरनल स्कूल सहित अन्य स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं, जहां कर्मचारियों को अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह प्रशिक्षित होकर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करें।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































