🔥 ट्रेंडिंग

लोन की राशि खाते में आते ही साइबर ठगी, 2.68 लाख रुपये IMPS से उड़ाए

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरखेड़ी निवासी आत्माराम पिता चन्दर सिंह गुर्जर (42) के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी के अनुसार उन्होंने मनीबॉक्स कंपनी की आगर शाखा के एजेंट के माध्यम से 4 लाख रुपये का लोन प्रोसेस कराया था। पूर्व लोन सेटल होने के बाद शेष राशि 2,70,779.99 रुपये 20 जून 2026 को उनके इंडियन बैंक खाते में जमा हुई थी।

फरियादी ने बताया कि 22 जून की सुबह उनके पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को इंडियन बैंक आगर का कर्मचारी बताते हुए खाते से पैसों के ट्रांसफर होने की जानकारी दी और बैंक में शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद जब आत्माराम बैंक पहुंचे और खाते की जांच कराई तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते में नेट बैंकिंग सक्रिय कर 21 जून 2026 को सुबह 9:49 बजे IMPS के माध्यम से 2,68,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जांच में सामने आया कि उक्त राशि मोहम्मद शाकिर खान के बंधन बैंक, डम डम नगर बाजार, कोलकाता स्थित खाते में भेजी गई है। घटना का पता चलते ही फरियादी ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने फरियादी के कथनों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!