किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले की नारायण ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम बावलियाखेड़ी में पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बारिश के मौसम में बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता था, वहीं स्कूली बच्चों और किसानों को भी काफी दिक्कतें होती थीं।
🔔 यह भी पढ़ें...
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तथा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नारायण ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। पिछले 15 दिनों से निर्माण कार्य लगातार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने के बाद आवागमन सुगम होगा और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
ग्राम बावलियाखेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से गांववासियों में खुशी है और उम्मीद है कि जल्द ही पुलिया बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































