शाजापुर। जिला अस्पताल में अपने परिजन से मिलने आए कानड़ निवासी पवन सिंह आर्य की कार गुरुवार को सड़क किनारे खड़ी करने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। जिस स्थान पर वाहन खड़ा किया गया था, वहां कुछ दिन पूर्व नर्मदा जल योजना की पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदार द्वारा खुदाई की गई थी। अनजान होने के कारण पवन सिंह ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी, जिससे वाहन के एक तरफ के दोनों टायर खुदी हुई नाली में धंस गए। काफी प्रयास के बाद भी वाहन बाहर नहीं निकल सका।
🔔 यह भी पढ़ें...
इसके बाद पवन सिंह ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट राज सिकरवार एवं आरक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने टोचन की सहायता से वाहन को सुरक्षित नाली से बाहर निकली।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































