🔥 ट्रेंडिंग

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

शाजापुर। सारंगपुर क्षेत्र के ग्राम उस्मखेड़ी में एक तीन वर्षीय मासूम को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन बच्चे को तत्काल उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने बच्चे का तुरंत उपचार शुरू किया। चार डॉक्टरों ने मिलकर मासूम का इलाज किया, जिससे उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ। चिकित्सकों की सतर्कता और समय पर मिले उपचार के कारण बच्चे की जान बच गई।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने तथा सांप के काटने की स्थिति में बिना देरी किए मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!