🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 21 January 2026

कल सजेगा सांवरिया सेठ का भव्य दरबार, गोकुल शर्मा के भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु

कल सजेगा सांवरिया सेठ का भव्य दरबार, गोकुल शर्मा के भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु

टीम सेवा सारथी की पहल, पहली बार होगा ऐतिहासिक आयोजन

सुसनेर। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं हिंदू गौरव दिवस की पावन वर्षगांठ के अवसर पर सुसनेर मेंकल एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। नगर के बड़ा जीन परिसर में आज शाम 7 बजे से टीम सेवा सारथी के बैनर तले विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इस भजन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा (राजस्थान) अपनी सुमधुर वाणी से सांवरिया सेठ पर आधारित प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन स्थल पर मंडफिया वाले सांवरिया सेठ का आकर्षक और भव्य दरबार सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस दिव्य भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जो भजनों पर झूमते हुए धर्मलाभ अर्जित करेंगे। गोकुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले लोकप्रिय भजनों में “मेरी गाड़ी मेरा बंगला, मेरा पैसा सब तेरा… सब कुछ तेरो सरकार, मेरा तो कुछ भी नहीं” जैसे भजन प्रमुख रहेंगे।

विधायक और पूर्व विधायक ने की अपील

इस भव्य आयोजन को लेकर कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार बापू एवं पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने भी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।
टीम सेवा सारथी के आयोजन समिति के सदस्य रजनीश सेठी, राणा प्रथम पाल सिंह, विपिन लड्डा, अभिजीत बजाज, मयंक लड्डा, सौरभ ओसवाल, अंशुल जैन, धीरज जैन, हिम्मत सिंह आदि ने सभी सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस दिव्य भजन संध्या में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएं।

सिविल अस्पताल नलखेड़ा में प्रारंभ हुआ योग

सिविल अस्पताल नलखेड़ा में प्रारंभ हुआ योग

नलखेडा।इलाज से बेहतर बचाव है इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए सिविल अस्पताल नलखेड़ा में प्रतिदिन योगा गतिविधि प्रारंभ की है। सिविल अस्पताल नलखेड़ा में ना सिर्फ बीमार व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है साथ ही व्यक्ति बीमार ना पड़े इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु लोगो को जागरूक करना, बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण करना, अब स्वस्थ्य शरीर के लिए योग भी शुरू किया गया है।
योग शिविर में अस्पताल स्टॉफ के साथ आमजन को भी सम्मिलित किया गया है ताकि सभी योग के माध्यम से निरोगी हो सके।

योग की गतिविधि के प्रारंभ में योगाचार्य श्री कमल जी चौधरी का स्वागत सभी प्रतिभागियों द्वारा किया गया उसके पश्चात शारीरिक व्यायाम हेतु विभिन्न योग किए गए। योगाचार्य द्वारा सभी आसनों के महत्व भी बताए गतिविधि के अंत में योग करने वाले प्रतिभागियों को पौष्टिक स्वल्पाहार भी करवाया गया।इस दौरान सी.एल.अहिरवार प्रभारी बीईई, जगदीश पालीवाल, मोना सर्वेकर, दीक्षा टेम्पूर्ण, आरती मरावी, अभय सर्वेकर, मोहन पेजवाल जितेन्द्र जैन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्टॉफ के सदस्य एवं आमजन उपस्थित थे।
डॉ विजय कुमार यादव मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त शहर वासियों से योग की इस गतिविधि में सम्मिलित होकर निरोग होने हेतु अनुरोध किया है।

आगर–मालवा के किसान के सुझाव पहुचेंगे म.प्र. के कृषि नीति निर्माताओं तक

कृषक कल्याण वर्ष 2026:

आगर–मालवा के किसान के सुझाव पहुचेंगे म.प्र. के कृषि नीति निर्माताओं तक

आगर–मालवा। जिले के लिए यह अत्यंत गौरव, हर्ष एवं सम्मान का विषय है कि जिले के प्रगतिशील कृषक एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ रामनारायण तेजरा को कृषक कल्याण वर्ष 2026 में कृषकों के लिए आयोजित कृषि आयामों की गतिविधियों की कार्य योजना तैयार करने हेतु भोपाल में आयोजित गोलमेज सम्‍मेल में सम्मिलित होने के लिए संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा मनोनीत किया गया है।गोलमेज सम्‍मेल कृषकों की उन्नति एवं खुशहाली, कृषि उत्पादन में वृद्धि, कृषि विभागीय योजनाओं में सुधार, कृषि में डिजिटलीकरण को बढ़ावा, कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने, तथा कम लागत में अधिक उत्पादन, डिलेवरी सिस्‍टम को सरल, सलभ एवं समयबद्ध करने एवं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगी।उक्त सम्मेलन में रामनारायण तेजरा द्वारा आगर–मालवा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की कृषि व्यवस्था में सुधार, कृषक हितैषी नीतियों, नवाचार एवं व्यावहारिक सुझावों को शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे जिले के किसानों को प्रत्यक्ष एवं दीर्घकालिक सुझाव प्राप्‍त होकर किसान सशक्‍त एवं समृद्ध होगा।
यह मनोनयन न केवल रामनारायण तेजरा की व्यक्तिगत योग्यता, अनुभव एवं कृषक हित में किए गए सतत प्रयासों की पहचान है, बल्कि आगर–मालवा जिले की कृषि क्षमता, जागरूकता और प्रगतिशील सोच का भी नतीजा हैं।“जब आगर–मालवा का किसान नीति निर्माण की मेज पर अपने सुझाव रखेगा तो जिले के साथ – साथ प्रदेश के किसानों एवं खेती की उन्‍नति होगी ।

श्री राम दीपावली यात्रा की सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने ड्रोन से की शहर की निगरानी

श्री राम दीपावली यात्रा की सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने ड्रोन से की शहर की निगरानी शाजापुर। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को शाजापुर शहर में भव्य ‘श्री राम दीपावली यात्रा’ निकाली जाएगी। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी … Read more

राधा रानी प्रभात फेरी पोलायकला मंडल के द्वारा 3 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

जिनका मजहब वंदे मातरम बोलने से खतरे में आ जाए उनसे दूर रहो पंडित गोविन्द जाने पोलायकलां मुकेश शर्मा नगर पोलायकला। के राधा रानी प्रभात फेरी मंडल के द्वारा नगर मे लगातार 3 वर्षों से भजन मंडली के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रहीं हैं जिसका आज बुधवार को श्री कृष्णश्राय संस्कृत सदन पगरावद रोड … Read more

सीपीआरएफ की आईजी पहुंची धार भोजशाला में

सीपीआरएफ की आईजी पहुंची धार भोजशाला में भोजशाला में बसंत पंचमी को पूजा अर्चना की जानकारी ली  धार।आज भोजशाला में सीपीआरएफ की आईजी नीतू भट्टाचार्य पहुंची जहां पर उन्होंने भोजशाला का चप्पा चप्पा जाकर बसंत पंचमी को होने वाली पूजा स्थल अर्चना का मौका मुआवना किया. आपने भोजशाला में श्रद्धालुओं का आगमन व निर्गमन द्वारा … Read more

अभिनेता सुनील शेट्टी उज्जैन आयें बाबा महाकाल के दर्शन

बाबा महाकाल के दर्शन किये नंदीजी के कान में कहीं मनोकामना   उज्जैन।फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी आज उज्जैन आयें और बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए लगातार बड़ी हस्तियों के पहुंचने का … Read more

शाजापुर मक्सी के पास लखुंदर नदी में मिला बुजुर्ग का शव

शाजापुर मक्सी के पास लखुंदर नदी में मिला बुजुर्ग का शव शाजापुर/मक्सी। शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिहोदा के पास बुधवार सुबह लखुंदर नदी में एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पास के ही ग्राम दुहानी निवासी के रूप में हुई … Read more

विवेकानंद वीथिका’ के माध्यम से दी स्वामीजी भावांजलि, 34 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

अभाविप ने ‘विवेकानंद वीथिका’ के माध्यम से दी स्वामी जी को भावांजलि, 34 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम शाजापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई शाजापुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय एम.जी. कॉन्वेंट स्कूल में ‘विवेकानंद वीथिका’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद … Read more

जय गोविंदा पैनल को मिल रहा जनसमर्थन, समाज में दिखा उत्साह

जय गोविंदा पैनल को मिल रहा जनसमर्थन, समाज में दिखा उत्साह खरगोन। बीसा नीमा महाजन समाज खरगोन के आगामी निर्वाचन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जय गोविंदा पैनल को समाज के हर वर्ग से लगातार अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। समाजजन बड़ी संख्या में संगठित होकर पैनल के … Read more

जय गोविंदा पैनल को मिल रहा जनसमर्थन, समाज में दिखा उत्साह

खरगोन। श्री बीसा नीमा महाजन समाज खरगोन के आगामी निर्वाचन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जय गोविंदा पैनल को समाज के हर वर्ग से लगातार अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। समाजजन बड़ी संख्या में संगठित होकर पैनल के पक्ष में समर्थन जता रहे हैं। समाज के जागरूक सदस्यों … Read more

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल