🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: January 2026

कृष्ण जन्मोत्सव मे जमकर झूमे श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा पांडाल

नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर चल रही चतुर्थ दिवस की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब पोलायाकला। मुकेश शर्मा नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर सार्वजनिक रामदेव सेवा समिति के द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर आज कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कृष्ण जन्म … Read more

शाजापुर जिला अस्पताल इंजेक्शन चोरी करते युवक को पकड़ा,

शाजापुर जिला अस्पताल इंजेक्शन चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल शाजापुर | जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार को अस्पताल परिसर में संदिग्ध रूप से इंजेक्शन चोरी कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों और स्टाफ की सजगता से रंगे … Read more

शाजापुर जेल चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

शाजापुर जेल चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेल चौराहे के पास बीती रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक  शराब के नशे में था, जिसके कारण वह अपनी मोटरसाइकिल से … Read more

मद्य निषेध संकल्प दिवस नशामुक्ति रैली का आयोजन,

मद्य निषेध संकल्प दिवस नशामुक्ति रैली का आयोजन, मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेश
नशामुक्ति शपथ भी दिलाई गई

आगर-मालवा/महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि, मद्य निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार का सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आगर नगर में नशामुक्ति जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गायत्री परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही। रैली में विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति के नारे लगाएं गए। इस दौरान विशाल मानव श्रृंखला बनाते हुए नशे के विरोध में जनजागरण भी किया गया।
मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथिगणों द्वारा गायत्री परिवार द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग विजय चौरसिया ने जनसमुदाय को नशे के नुकसान से अवगत करवाया। शाखा प्रभारी सामाजिक न्याय निलेश झांसिया ने बताया कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’- 1933 का आरंभ भी केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। जिसके माध्यम से नशा मुक्ति हेतु परामर्श एवं सहायता भी आमजन द्वारा ली जा सकती है। इस दौरान नशामुक्ति प्रचार रथ के द्वारा भी नशामुक्ति को लेकर जान-जागरूकता फैलाई गई।
आयोजन के दौरान शिक्षा विभाग से शिवनारायण भिलाला ने गीत की प्रस्तुति एवं गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति गीत के माध्यम से नशामुक्ति का वातावरण निर्मित किया। आभार प्रदर्शन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुषमा भिड़ौरिया द्वारा किया गया।

कलेक्टर ने ग्राम गणेशपुरा में उचित मूल्य राशन दुकान,

कलेक्टर ने ग्राम गणेशपुरा में उचित मूल्य राशन दुकान

विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

आगर मालवा।कलेक्टर प्रीति यादव ने शुक्रवार को जिले के ग्राम गणेशपुरा में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान,प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सर्वप्रथम कलेक्टर ने ग्राम की उचित मूल्य राशन दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण एवं पारदर्शिता की स्थिति की जांच की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने एवं सभी पात्र परिवारों को प्रतिमाह समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संस्था प्रमुख को निर्देश दिए कि पालकों से संपर्क कर समझाइश दी जाए तथा उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाया जाए, जिससे बच्चे स्वयं स्कूल आने के लिए प्रेरित हों। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बच्चों की कम उपस्थिति पाए जाने पर संस्था प्रमुख के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण गुणवत्ता की भी जांच की।तदुपरांत कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को प्रदाय की जा रही सेवाओं, पोषण आहार, टीकाकरण एवं केंद्र की साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेनू अनुसार बच्चों को गर्म, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जाए तथा केंद्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि टीकाकरण सत्र के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।
पिपलियाखेड़ा बालाजी में निर्माण कार्यां को देखा
कलेक्टर ने पिपलिया खेड़ा बालाजी सोयत पहुंचकर निर्माणधीन कार्यां का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य की गुणवत्ता परखी और गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को प्रदान किये। उल्लेखनीय है कि पिपलियाखेड़ा बालाजी मंदिर में 1 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से पार्किंग, इलेक्ट्रि्रफिकेशन एवं शेड निर्माण कार्य प्रचलित है।
भ्रमण के दौरान एसडीएम सर्वेश यादव, खाद्य आपूर्ति मालवीय कार्यपालन यंत्री, ईआरईएस तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अमृत पीने वाले देव एवं जहर पीने वाले महादेव के समान पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी

अमृत पीने वाले देव एवं जहर पीने वाले महादेव के समान पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी

नलखेड़ा। देव और दानव ने मिलकर समुद्र मंथन किया । समुद्र ‌मंथन में 14 रत्न सहित जहर भी निकला। अमृत और रत्न सभी ने आपस में बांट लिए मगर जब जहर का नंबर आया तो सभी घबरा गए कि इस हलाहल को कौन पिएगा। सभी ने देवताओं से विनती करी लेकिन कोई भी राजी नहीं हुआ अंत में बाबा भोलेनाथ ने विष को अपने गले में धारण किया तभी तो उन्हें नीलकंठ के नाम से जाना जाता है अमृत पीने वाले देव एवं विष पीने वाले महादेव कहलाए यानी देवों के देव महादेव आपने कहा कि इंसान एक दूसरे से प्रेम करें एवं निंदा का भाव छोड़कर सत्संगी बने सत्संग ही आपको इस भव से पार लगाएगा शिव पुराण कथा अनेक जगह होती है कई लोग कथा में पहुंचकर कथा श्रवण भी करते हैं लेकिन किस्मत वाले वही लोग होते हैं जो महापुराण कथा सुनकर उसे अपने जीवन में उतारकर भोलेनाथ के प्रिय हो जाते हैं कथा के छठवें दिवस भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही ।कथा के विश्राम पर जजमानों द्वारा आरती पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया ।कल दिनांक 31 जनवरी को महाशिवपुराण कथा के विश्राम के साथ ही विगत 7 दिनों से चल रहा नव कुंडात्मक यज्ञहवन का भी समापन होगा । इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है सभी भक्तजनों से भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने का भी निवेदन किया गया है।

प्रदेश का हर वर्ग परेशान, मुख्यमंत्री है जिम्मेदार

शाजापुर। मप्र के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शुक्रवार दोपहर शाजापुर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। किसान, युवा, … Read more

हाईवे पर कार्रवाई करने पहुंची अधिकारियों की टीम

परिवहन व यातायात विभाग ने नियम विरुद्ध संचालित वाहनों से वसूले 13000 शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफन द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से शाजापुर क्षेत्र में स्कूली वाहन, स्लीपर बस/अन्य वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी रीना किराड़े ने बताया कि … Read more

श्री नित्यानंद सुंदरकांड मंडल पतोली गरीब कन्याओं का विवाह निशुल्क कराया गा

  श्री नित्यानंद सुंदरकांड मंडल ग्राम पतोली जिला शाजापुर मध्य प्रदेश के द्वारा एक अनूठी पहल की जा रही है जिसमें गरीब कन्याओं का विवाह निशुल्क कराया जाएगा सुंदरकांड मंडल के अध्यक्ष दरबार सिंह चावड़ा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की सुंदरकांड मंडल में जो भेंट और इनाम की राशि एकत्रित होती है उसे … Read more

दो प्रकरण पंजीबद्ध, एक आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर-ट्राली व अवैध रेत जप्त

थाना नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर बालाघाट पुलिस की सख्त कार्यवाही दैनिक विराट सवेरा। बालाघाट पुलिस द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत वैनगंगा नदी घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं … Read more

पंचायत चरेगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान शिविर का हुआ आयोजन

पंचायत चरेगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान शिविर का हुआ आयोजन विराट सवेरा बालाघाट। ग्राम पंचायत चरेगांव में शासन की जनकल्याणकारी पहल “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत 28 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर त्वरित समाधान करना रहा। शिविर में ग्रामीणों … Read more

अरुण यादव पोलायकलां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 

केन्द्र की मोदी सरकार हिंदुत्व के नाम पर जातियों को बांट रही है पोलायकला । मुकेश शर्मा पोलायकला के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शुक्रवार 11 बजे पोलायकलां पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर उनका जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण मरेठिया, … Read more

गणतंत्र दिवस पर ग्राम कनकी के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान 

 विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में वितरित हुई प्रोत्साहन राशि विराट सवेरा बालाघाट। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर ग्राम पंचायत कनकी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि … Read more

किसानो को भविष्य की सिंचाई योजना के बारे जानकारी दी

किसानो को भविष्य की सिंचाई योजना के बारे जानकारी दी

नलखेड़ा। तहसील केग्राम सेमलखेड़ी,निपानिया खिची में मोहनपुरा कुंडलिया परियोजना प्रबंधन इकाई राजगढ़, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त परियोजना संचालक शुभंकर बिस्वास सहायक प्रबंधक सुशील परमार,सहायक प्रबंधक निर्मल पाटीदार एवं परियोजना के इंजीनियरों द्वारा संयुक्त रूप से साइट विज़िट किया गया।
साइट विज़िट के दौरान OMS सिस्टम,पाइपलाइन नेटवर्क एवं जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा किसानों से प्रत्यक्ष संवाद कर परियोजना की प्रगति,जल वितरण की स्थिति एवं भविष्य की सिंचाई योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। किसानों द्वारा परियोजना से मिल रहे लाभों के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई समय पर पानी मिलने से फसलों की स्थिति में सुधार की जानकारी साझा की गई।
किसानों ने अधिकारियों एवं इंजीनियरों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए गेहूं, धनिया एवं सरसों से तैयार किए गए गुलदस्ते भेंट किए जो उनके संतोष एवं परियोजना के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
साइट विज़िट का मुख्य उद्देश्य फील्ड लेवल पर कार्यों की समीक्षा करना, किसानों की समस्याओं को समझना तथा परियोजना को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक निर्देश देना रहा, ताकि आगामी सिंचाई सत्र में किसानों को निर्बाध एवं सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण

असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण

सोयतकलां। विभिन्न क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विकास अधिकारी एवं हल्का पटवारियों के संयुक्त दल द्वारा अनुभाग क्षेत्र सुसनेर, नलखेड़ा के ग्राम गुराडिया खाती, धनोरा, टिकोन एवं गुंजारिया तथा अनुभाग क्षेत्र आगर बड़ौद के ग्राम तनोडिय़ा, ठिकरिया, भांचाखेड़ी, गुंदी सहित अन्य ग्रामों में प्रभावित फसलों का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसानों को परामर्श दिया गया कि वे अपनी प्रभावित फसलों की जानकारी अनिवार्य रूप से 72 घंटे के भीतर फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त हो सके. साथ ही किसानों को फसल बीमा से संबंधित शिकायत एवं सूचना दर्ज कराने हेतु बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करने के लिए भी अवगत कराया गया. अनुभाग क्षेत्र आगर के ग्रामों के भ्रमण के दौरान विधायक मधु गहलोत, जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, भेरूसिंह चौहान, किसान नेता डूंगरसिंह सिसौदिया, राघवसिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे. इस दौरान एसडीएम मिलिन्द ढोके, नायब तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी, संबंधित हल्का पटवारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. इसी प्रकार सुसनेर, नलखेड़ा क्षेत्र में गठित संयुक्त दल में एसडीएम सर्वेश यादव, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया, तहसीलदार नलखेड़ा प्रियंक श्रीवास्तव, तहसीलदार बड़ागांव अरूण चंद्रवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड नलखेड़ा रायसिंह मोर्य, कृषि विस्तार अधिकारी आनंद पटेल, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि हेमन्त पाटीदार सहित संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!