🔥 ट्रेंडिंग

कृष्ण जन्मोत्सव मे जमकर झूमे श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा पांडाल

नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर चल रही चतुर्थ दिवस की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

पोलायाकला। मुकेश शर्मा

नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर सार्वजनिक रामदेव सेवा समिति के द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर आज कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कृष्ण जन्म के साथ पंडाल में नंद घर आनंद भयों जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया ओर श्रद्धालु झूम उठे। जिधर देखो उधर कृष्ण भक्ति में डूबे हुए श्रद्धालु नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया श्रद्धालुओं के द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल और फूलों की वर्षा करके कृष्ण जन्म की बधाई दी गई।

अभिमान ने ही रावण कंस दुर्योधन का विनाश किया

भगवताचार्य ने भक्तों को कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अभिमान नहीं करना चाहिए क्योंकि अभिमान ही पतन का कारण होता है जिस प्रकार से कंस, रावण, दुर्योधन, आदि का अभिमान नष्ट करने के लिए धरा पर परमात्मा को स्वयं अवतार लेकर दुष्टों का संहार करना पड़ा इसलिए मनुष्य को जीवन में अभिमान नहीं करना चाहिए। इसलिए हमेशा नम्रतापूर्वक अपने जीवन की जिए और भगवत भक्ति में लीन होकर उस प्रभु बांके बिहारी का भजन करे यही अंत समय में मनुष्य के काम आएगा आज के समय माया मनुष्य को वशीभूत करके चारों ओर से घेरे हुए हैं। माया मनुष्य को सत्कर्म नहीं करने देती है इसलिए उस माया के चंगुल से छूट करके अपने मन को प्रभु भक्ति में लगाए ताकि आपके जीवन का उद्धार हो सके क्योंकि परमात्मा का नाम ही एक ऐसा मार्ग है जो आपका उद्धार कर सकता है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल