किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर के ज्योति नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी और बीच-बचाव करने आए ससुर के साथ मारपीट कर दी। घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ससुर के सिर में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ज्योति नगर निवासी रोहित और उसकी पत्नी पूजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रोहित ने पत्नी पूजा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।
घटना के दौरान पूजा के पिता अपनी पुत्री को बचाने और मामला शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान रोहित ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर में चोट आ गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































