🔥 ट्रेंडिंग

मोहर्रम के जुलूस में जमकर चले लाठी डंडे, नहीं हुई रिपोर्ट

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। मोहर्रम पर्व पर जिलेभर में जुलूस जलसे निकाले जा रहे हैं। इसी दौरान जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के झोंकर में जुलूस के दौरान विवाद हो गया। जिसमें जमकर डंडे चले। कुछ लोग घायल भी हुए। जिनका प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं की गई। बावजूद सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विवाद करने वाले दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कार्यवाही की है।उन्हें थाने पर बैठाया है। दोनों युवकों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मक्सी थाना टीआई संजय वर्मा ने बताया कि झोंकर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान मंगलवार को रात में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें एक दूसरे को डंडे से पीटा गया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर झगड़ा करने वाले दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक धारा 151 की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के साथ ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में समाजजनों के साथ मीटिंग भी आयोजित की थी। इन मीटिंग में मोहर्रम शांति सद्भाव व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाने के निर्देश दिए थे। हालांकि इसके बावजूद कई जगह नियम निर्देशों का उल्लंघन होना सामने आ रहा है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!