किशोर सिंह राजपूत 9981757573
शाजापुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाईवे प्राइड के पास स्थित भरड़ पुलिया पर शुक्रवार दोपहर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ महिला को सुरक्षित बचा लिया।
🔔 यह भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। महिला पुल पर चढ़ गई थी और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलने पर डायल-112 के आरक्षक अशोक एवं पायलट विजय नागौर मौके पर पहुंचे। दोनों ने महिला को समझाइश देकर शांत किया और सुरक्षित रूप से पुल से नीचे उतारा।
इसके बाद महिला को उपचार एवं आवश्यक परामर्श के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला भरड़ गांव की निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































