🔥 ट्रेंडिंग

38 से 39 वर्षों की सेवा के बाद तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पुलिस विभाग के तीन अधिकारियों—उपनिरीक्षक प्रकाश विभूते, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पुरोहित एवं प्रधान आरक्षक बैजनाथ गुर्जर—के 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग द्वारा सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तीनों अधिकारियों की दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत ने तीनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

उपनिरीक्षक प्रकाश विभूते ने पुलिस विभाग में लगभग 38 वर्ष, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पुरोहित ने लगभग 39 वर्ष तथा प्रधान आरक्षक बैजनाथ गुर्जर ने लगभग 29 वर्ष तक सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवाकाल में तीनों अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यों की अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला, सूबेदार सोनू वर्मा, पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम आत्मीय एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!