🔥 ट्रेंडिंग

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर बैजनाथ मंदिर परिसर में बैठक आयोजित

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर बैजनाथ मंदिर परिसर में बैठक आयोजित

आगर मालवा।महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आगर मिलिंद ढोके की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में होने वाले आयोजनों,श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
बैठक में प्रबंध समिति के सदस्य, एसडीओपी आगर, तहसीलदार आगर, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तथा जनपद पंचायत आगर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 जनवरी से

पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी के मुखारविंद से 7 दिन तक बहेगी ज्ञान की गंगा

नलखेड़ा। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का का आयोजन हो रहा है जिसमें नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
जानकारी देते हुए श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य दाऊलाल मित्तल ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में 1 जनवरी गुरुवार से 7 जनवरी तक पुलिस थाने के पीछे स्थित नीमा ग्राउंड पर दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिससे नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे।
मित्तल ने बताया कि 1 जनवरी को कथा प्रारंभ होने से पूर्व एक विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे ढोल ढमाकों के साथ चौक बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल नीमा ग्राउंड पहुंचेगी। उसके पश्चात श्रीमद् भागवत महापुराण के पूजन के पश्चात कथा प्रारंभ होगी।

17 वर्षों से निरंतर हो रही भागवत कथा

उल्लेखनीय है कि नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नगर के नागरिकों के सहयोग से करीब 17 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी 17 वर्षों से उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हैं इस वर्ष भागवत कथा 18 वे वर्ष में प्रवेश करेगी।

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर बैजनाथ मंदिर परिसर में बैठक आयोजित

आगर मालवा।महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आगर मिलिंद ढोके की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में होने वाले आयोजनों,श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
बैठक में प्रबंध समिति के सदस्य, एसडीओपी आगर, तहसीलदार आगर, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तथा जनपद पंचायत आगर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!