किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर की बिजली विभाग कॉलोनी में रविवार देर रात्रि एक नीलगाय का शावक भटककर पहुंच गया, जहां करीब छह जंगली कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्ते ने शावक को घायल कर दिया था, जिससे वह गंभीरघायल हो गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ओर बिजली विभाग की आपातकालीन टीम व स्थानीय लोगों के सहयोग से नीलगाय के शावक को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित जंगल में छोड़ा
नील गाय का शावक जंगल से भटककर बिजली विभाग कॉलोनी में पहुंच गया था, जहां कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया था। ओर हमला कर घायल कर दिया । वन विभाग की टीम ने नीलगाय के शावक को सुरक्षित रूप से भैरव डूंगरी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।ओर बिजली विभाग के आपातकालीन टीम की तत्परता से एक वन्यजीव का जीवन बच गया,



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































