🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 24 January 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर में कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर में कार्यक्रम आयोजित

आगर-मालवा।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा डी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आगर मालवा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा अश्विनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रियंका चौहान एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रियंका चौहान ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, उपलब्धियों एवं चुनौतियों को मान्यता देना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, पीसीपीएनडीटी एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं नालसा आशा योजना 2025 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा अश्विनी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में महिलाओं की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है, किन्तु आज भी बाल विवाह एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध समाज में विद्यमान हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक बालिका अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बने और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बालिका का दायित्व है कि वह बाल विवाह की सूचना समय पर संबंधित अधिकारियों को दे, जिससे अपराध होने से पूर्व ही रोका जा सके।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी, प्राचार्या, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीमती अभिलाषा श्रीवास्तव, विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 300 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान शाजापुर।आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आज शाम पुलिस बल द्वारा शहर के मुख्य चौराहों, पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बैरिकेटिंग कर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी … Read more

भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिसकर्मियों डांस का, वीडियो वायरल

भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिसकर्मियों डांस का, वीडियो वायरल धार। बसंत पंचमी के संवेदनशील अवसर पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शांति व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती को पुलिस प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। लगभग 8,000 जवानों की तैनाती और हफ्तों की कड़ी मशक्कत के बाद, जब शुक्रवार का आयोजन निर्विघ्न संपन्न … Read more

नगरपालिका ने कराया वैनगंगा नदी पर स्टापडेम निर्माण का कार्य प्रारंभ

नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, नगर में जलप्रदाय के लिये होगा जलसंचय विराट सवेरा बालाघाट। प्रतिवर्ष की तरह नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा अस्थाई स्टापडेम का निर्माण इस बार भी प्रारंभ कराया गया है। 24 जनवरी को नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने स्टापडेम कार्य का निरीक्षण किया और समय पर कार्य को पूर्ण किये … Read more

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा श्रीराम मंदिर वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा व भंडारा।

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा श्रीराम मंदिर वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा व भंडारा। सावंदाता विवेक सिनहा  वाराणसी उत्तरप्रदेश  वाराणसी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश वाराणसी के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेश्वर प्रसाद … Read more

मक्सी जंक्शन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे; बड़ा हादसा टला,

मक्सी जंक्शन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे; बड़ा हादसा टला, मेन लाइन पर यातायात सामान्य शाजापुर/मक्सी। शाजापुर जिले के मक्सी जंक्शन के समीप रेलवे लाइन पर शनिवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए (डिरेल हो गए)। यह घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी अपनी निर्धारित दिशा में … Read more

हिंदू सम्मेलन के बाद असामाजिक तत्वों ने महापुरूषों के बैनर फेड 

हिंदू संगठनो थाने पहुंचकर सख्त कार्रवाई ओर एफआईआर कराई  मक्सी।बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को मक्सी में आयोजित हिंदू सम्मेलन शांतिपूर्ण सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद शुक्रवार रात को सामाजिक तत्व द्वारा सम्मेलन स्थल पर लगाए गए महापुरुषों के बैनर फाड़ दिए गए घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मक्सी थाने … Read more

शाजापुर हाईवे पर चलती कार का टायर फटा

शाजापुर हाईवे पर चलती कार का टायर फटा, डिवाइडर के बीच नाली में गिरी; बाल-बाल बचे 6 यात्री शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्वालियर से इंदौर की ओर जा रही एक कार भैरव डूंगरी के समीप अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर दोनों सड़कों के बीच बनी … Read more

शाजापुर डायल 112 की टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया रेस्क्यू

शाजापुर डायल 112 की टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया रेस्क्यू शाजापुर। रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया गोपाल में  नाले में गिरे एक घायल मोर को पुलिस टीम ने सुरक्षित निकालकर वन विभाग के सुपुर्द किया। शनिवार रात करीब 11:30 बजे, डायल 112 की टीम को सूचना मिली … Read more

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!