🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर डायल 112 की टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया रेस्क्यू

शाजापुर। रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया गोपाल में  नाले में गिरे एक घायल मोर को पुलिस टीम ने सुरक्षित निकालकर वन विभाग के सुपुर्द किया।

शनिवार रात करीब 11:30 बजे, डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि पिपलिया गोपाल के पास एक नाले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में  है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक पवन शर्मा और पायलट अंकित बरेठा तत्काल मौके पर पहुँचे। टीम ने रात के अंधेरे में नाले में उतरकर सावधानीपूर्वक मोर को बाहर निकाला।

वन विभाग को सौंपा

रेस्क्यू के बाद पुलिस टीम मोर को लेकर शहर के टंकी चौराहे पहुँची, जहाँ वन विभाग के हरीश पटेल और उनकी टीम को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर मोर को अपने संरक्षण में लिया। विभाग द्वारा अब घायल मोर का उपचार किया जा रहा है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल