किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर।नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी आक्रोश के चलते शाजापुर में शनिवार को युवक कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।
🔔 यह भी पढ़ें...
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयंती सिकरवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी उग्र होकर शाजापुर के शहरी हाईवे को जाम करने जा रहे थे।प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जयंती सिकरवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया। उन्होंने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक होना शिक्षा मंत्रालय की घोर विफलता है, और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन के कारण इलाके में काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































