🔥 ट्रेंडिंग

अवैध लकड़ी से भरे ट्रक से टकराई बस, 18 लोग घायल, एक की मौत

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मजदूरों से भरी एक बस अवैध लकड़ी से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 18 लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक संभवत बस का चालक है और उसके हाथ पर मोहर सिंह गुदा हुआ है। दूसरी और बस से टक्कर के बाद अवैध लकड़ी से भरे ट्रक को चालक मौके से लेकर फरार हो गया। टक्कर के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ और लकड़ी के टुकड़े आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बिखर गए। खास बात यह रही कि ट्रक को पुलिस पकड़ नहीं पाई। वहीं दूसरी और ट्रक से रोड पर बिक्री लकड़ियों को रोड से उठाकर कुछ लोग ट्रैक्टर और लोडिंग वाहन में भरकर ले गए। पुलिस अगर लकड़ी उठा रहे लोगों को ही पकड़ कर पूछताछ करती तो लकड़ी के अवैध परिवहन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती थी। किन्तु सुनेरा थाना पुलिस इसे लेकर चुप्पी साधे रही। इस मामले ने जिले में रात के अंधेरे में हो रही लकड़ी की अवैध तस्करी और पुलिस की सुस्ती की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक मौके से लेकर चालक फरार हो गया और उसके साथियों द्वारा हाईवे पर बिखरी लकड़ियां उठा ली गई। लेकिन पुलिस द्वारा इनमें से किसी को नहीं पकड़ा जा सका। इधर, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस के डायल 112 एफआरबी वाहन व एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। जहां एक बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया। शेष सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सरकारी स्कूल से मध्यान भोजन के बर्तन व अन्य सामान चोरी

कालापीपल पुलिस ने 5 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा

फरियादी ही निकला ट्राला चोरी का मास्टरमाइंड झूठी कहानी रच पुलिस को किया गुमराह

तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने की समीक्षा बैठक

21 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य को पकड़ा

error: Content is protected !!