किशोर सिंह राजपूत 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सोमवार को सेमली स्थित हाटकेश्वर धाम आश्रम आने की संभावना जताई जा रही है। संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अमला सतर्क नजर आ रहा है। तैयारियों का दौर जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आश्रम में दर्शन-पूजन कर संतों का आशीर्वाद ले सकते हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दौरे की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। आश्रम के नजदीक स्थित हेलीपैड से लेकर आश्रम तक पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और अन्य तैयारियां की गई है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































