किशोर सिंह राजपूत 9981757273
191 कार्यकर्ताओं ने 2.01 लाख सदस्य बनाने का लिया संकल्प
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग 1 एवं 2 अगस्त को होटल कान्हा पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने आगामी सदस्यता अभियान और जिले में आयोजित होने वाले मातृशक्ति सम्मेलन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित एवं किसान हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अभ्यास वर्ग में 191 कार्यकर्ताओं ने आगामी सदस्यता अभियान के तहत 2 लाख 1 हजार सदस्य बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने भगवान बलराम, भारत माता के चित्र एवं संगठन ध्वज के समक्ष पूजन-अर्चन कर किया। उद्घाटन सत्र में दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान संघ आज देश के लगभग 60 लाख किसानों का संगठन बन चुका है और 60 हजार से अधिक गांवों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली के तीन प्रमुख आयाम—संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक—की विस्तृत जानकारी दी।
दूसरे सत्र में संभाग सह मंत्री बहादुर सिंह राजपूत ने संगठन ध्वज के महत्व तथा भगवान बलराम को कृषि देवता मानने के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पक्ष पर प्रकाश डाला। वहीं जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख भारत सिंह नाहर और युवा प्रमुख खाम सिंह परमार ने संगठन के प्रमुख उत्सवों की जानकारी दी।
दूसरे दिन जिला सह मंत्री चंदर सिंह सिसोदिया ने ग्राम समितियों के कार्यों पर मार्गदर्शन दिया, जबकि प्रांत कार्यालय मंत्री सीताराम प्रजापति ने संगठन के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मानसिंह परमार को कालापीपल तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम में संभागीय सदस्य राजबहादुर सिंह गुर्जर, जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष ललित नागर, युवा प्रमुख खाम सिंह परमार, जैविक प्रमुख शिवनारायण, जल आयाम प्रमुख अनिल सहित जिले एवं तहसीलों के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































