🔥 ट्रेंडिंग

तंत्र-मंत्र के बहाने नर्स से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपये मुख्य आरोपी गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 9981757573

नाम बदलकर बनाया भरोसा, बुर्का पहनाकर जावरा-अजमेर ले जाने का आरोप; दो सहकर्मी नर्सों की शिकायत के बाद खुला मामला

शाजापुर। शहर के एक अस्पताल में कार्यरत नर्स के साथ तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालघाटी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस धर्मांतरण से संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शाकीर उर्फ राजू (44 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ावद, जिला उज्जैन ने अपनी पहचान बदलकर पीड़िता से संपर्क किया और पारिवारिक समस्याओं को तंत्र-मंत्र से दूर करने का झांसा दिया। आरोप है कि उसने 4 जुलाई को शाजापुर में पीड़िता के किराए के मकान पर कथित तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बुर्का पहनाकर जावरा और अजमेर ले गया, जहां भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। 16-17 जुलाई को एक अन्य युवक के साथ मिलकर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से करीब ₹4.10 लाख वसूल लिए। पुलिस ने अब तक वसूली गई राशि में से ₹3.48 लाख, एक दोपहिया वाहन तथा अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। पीड़िता के न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए जा चुके हैं।

सहकर्मी नर्सों की शिकायत से खुला मामला

21 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता के किराए के मकान पर उसकी दो सहकर्मी नर्सों के साथ भी अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। दोनों किसी तरह वहां से निकल गईं। प्रारंभ में उन्होंने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन 29 जुलाई को पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की, जिसमें पूरा घटनाक्रम सामने आया।

एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी शाकीर उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

निर्माणाधीन पुलिया बनी हादसों का कारण सुरक्षा इंतजामों के अभाव में बाइक सवार गंभीर घायल

फोन कॉल के झांसे में आकर किसान ने गंवाए 98,765 रुपए, साइबर ठगी का केस दर्ज

इमलीखेड़ा रोड पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल

गैंगरेप का 10 हजार का इनामी ट्रक चालक हरियाणा से गिरफ्तार,24 घंटे में युवती बरामद

100 किलो गांजा तस्करी मामले में 9 साल बाद फैसला, तस्कर को 15 साल की सजा

error: Content is protected !!