किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र में रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने फोन पर परिचित का नाम लेकर भरोसा जीत लिया और फर्जी फोनपे मैसेज दिखाकर एक होटल संचालक से 95 हजार रुपये अलग-अलग किश्तों में अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार फरियादी सोनारसिंह राजपूत (36) निवासी बरगुंडा मोहल्ला, गिरवर ने बताया कि वह करेडी नाका, शाजापुर पर होटल संचालित करता है। 12 जुलाई की शाम उसके जीजाजी भंवरसिंह राजपूत के नाम से फोन आया। इसके बाद एक अन्य नंबर से कॉल कर खुद को रिश्तेदार बताते हुए कहा गया कि उनके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं, इसलिए पहले उसके खाते में राशि भेजी जा रही है।
ठग ने फोनपे पर 10 रुपये, 35 हजार, 60 हजार और 50 हजार रुपये जमा होने जैसे फर्जी मैसेज दिखाए और अलग-अलग नंबरों पर पैसे भेजने के लिए कहा। भरोसे में आकर सोनारसिंह ने 15 हजार, 15 हजार, 30 हजार और 35 हजार रुपये, कुल 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
अगले दिन जब उसने अपना बैंक खाता जांचा तो उसमें कोई राशि जमा नहीं हुई थी, जबकि खाते से 95 हजार रुपये कट चुके थे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद लालघाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































