किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। उज्जैन रेंज डीआईजी नवनीत भसीन मंगलवार को शाजापुर पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और फोर्स के टर्न आउट को लेकर दिशा निर्देश भी दिए।
🔔 यह भी पढ़ें...
इसके बाद पुलिस लाइन में बलवा परेड की गई। जिसमें पुलिस की दो टीम बनाई गई। एक टीम को उपद्रवी बनी तो दूसरी टीम ने पुलिस बल की भूमिका निभाई। बलवा परेड के दौरान कुछ कमियां भी सामने आई। जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी वसीन ने शाजापुर पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बताया कि जिले में सड़क हादसों में कमी आई है। इसके अलावा अन्य उपलब्धि भी जिले के पुलिस बल ने हासिल की है। उन्होंने सिंहस्थ आयोजन और पुलिस परिवार की समस्याएं दूर करने को लेकर भी खुलकर चर्चा की। पुलिस लाइन में आयोजित दरबार में पुलिस कर्मियों ने समस्याएं बताई। जिनका हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिया गया। बलवा परेड के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उपद्रवियों पर लाठी चार्ज भी किया। बावजूद उपद्रव नियंत्रण नहीं होने पर गोलीबारी भी करनी पड़ी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































