🔥 ट्रेंडिंग

गैंगरेप का 10 हजार का इनामी ट्रक चालक हरियाणा से गिरफ्तार,24 घंटे में युवती बरामद

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी ट्रक चालक को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को उसके आयशर ट्रक सहित शाजापुर लाया गया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को एक महिला ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी घर से लापता हो गई है। इस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी संतोष वाघेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच के दौरान 24 घंटे के भीतर युवती को दस्तयाब कर लिया गया। पीड़िता ने बयान में बताया कि एक ट्रक चालक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और ट्रक में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे राजगढ़ जिले के पचौर के आगे अपने दो साथियों के पास छोड़ दिया, जहां दोनों ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की निशानदेही, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 18 जुलाई को राजगढ़ जिले के निवासी दिनेश दांगी और बाबू दांगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ट्रक चालक विक्रम पाल की संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी विक्रम पाल को हरियाणा के फरीदाबाद से उसके आयशर ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध घोषित 10 हजार रुपए का इनाम भी था। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष वाघेला, उपनिरीक्षक राहुल पोरवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर, प्रधान आरक्षक राधिका सक्सैना, आरक्षक शिशुपाल गुर्जर, हेमराज तथा साइबर सेल के आरक्षक घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निर्माणाधीन पुलिया बनी हादसों का कारण सुरक्षा इंतजामों के अभाव में बाइक सवार गंभीर घायल

फोन कॉल के झांसे में आकर किसान ने गंवाए 98,765 रुपए, साइबर ठगी का केस दर्ज

इमलीखेड़ा रोड पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल

गैंगरेप का 10 हजार का इनामी ट्रक चालक हरियाणा से गिरफ्तार,24 घंटे में युवती बरामद

100 किलो गांजा तस्करी मामले में 9 साल बाद फैसला, तस्कर को 15 साल की सजा

error: Content is protected !!