🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

अब मोबाइल चोरी, ऑनलाइन ठगी और साइबर शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं

शाजापुर। साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की पहल पर जिले के प्रत्येक थाने में साइबर पुलिस इकाई (Cyber Help Unit) की शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था के तहत नव नियुक्त आरक्षकों को विशेष साइबर प्रशिक्षण देकर विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है।

प्रशिक्षित आरक्षक अब अपने-अपने थानों में साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का प्रारंभिक निराकरण, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन, साइबर जागरूकता अभियान तथा तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएंगे। इस नई व्यवस्था से आम नागरिकों को साइबर संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अब राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायतों के प्रारंभिक निराकरण के साथ-साथ CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने और संबंधित कार्रवाई की प्रक्रिया भी संबंधित थाने से ही पूरी की जा सकेगी। इससे नागरिकों को त्वरित, सरल और सुविधाजनक पुलिस सेवा मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक थाने में साइबर प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, शिकायतों का शीघ्र निराकरण और आमजन को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि शाजापुर पुलिस तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को सरल, सुलभ और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!