🔥 ट्रेंडिंग

कायाकल्प अभियान में प्रदेश में पांचवे स्थान पर रहा शाजापुर जिला अस्पताल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

अवार्ड: मामूली अंतर से तीसरे स्थान पर आने से चूका अस्पताल

शाजापुर: मध्य प्रदेश शासन के प्रतिष्ठित ‘कायाकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन के वार्षिक मूल्यांकन परिणामों की घोषणा कर दी है। जिला अस्पताल शाजापुर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। अस्पताल ने कुल 92.61 फीसद का स्कोर अर्जित किया है। हालांकि अस्पताल प्रदेश में पहले स्थान पर नही आ पा रहा है। सिविल सर्जन डा. बीएस मैना ने बताया कि अस्पताल शाजापुर बेहद कड़े और नजदीकी मुकाबले में मात्र 0.15 पाइंट के सूक्ष्म अंतर से प्रदेश स्तर पर सेकंड रनर-अप (तृतीय स्थान) पर आने से चूक गया है। हालांकि हम अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करेंगे। डा. मैना ने अस्पताल की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसे सभी के सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता बताया। उल्लेखनीय है कि कायाकल्प अभियान के तहत अस्पताल में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के रखरखाव और मरीज संतुष्टि जैसे अत्यंत कड़े पैमानों पर बाहरी विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया था। जिसमें अस्पताल ने यह प्रदर्शन किया है।

सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना

पूर्व में भी मिल चुके हैं पुरस्कार

कायाकल्प अभियान में जिला अस्पताल शाजापुर को इसके पहले भी चार बार सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिला अस्पताल पिछले कई साल से प्रदेश में अव्वल आने का प्रयास कर रहा है। किंतु प्रबंधन को सांत्वना पुरस्कार से ही संतोष करना पड़ रहा है। हालांकि प्रदर्शन में लगातार सुधार आ रहा है।

यह है कायाकल्प अवार्ड

प्रदेश भर के जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के आधार पर हर वर्ष कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। इसके पीछे मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में जहां सरकारी अस्पतालों में परस्पर स्वस्थ्य प्रतियोगिता होगी, वहीं इसका लाभ आम मरीजों को मिलेगा। वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत हुई थी। इसमें मरीजों को बेहतर इलाज, साफ-सफाई, स्टाफ का मरीजों के प्रति व्यवहार, मरीजों की संक्रमण से मृत्यु, संसाधन, जरूरी स्टाफ, अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या आदि के आधार पर कई चरणों में मूल्यांकन होता है। इसमें स्टाफ की व्यवहारिक ज्ञान से लेकर मरीजों की संतुष्टि आदि को भी परखा जाता है।

इन मापदंडों पर होता है मूल्यांकन

छह श्रेणी में 250 बिन्दुओं पर अस्पताल का मूल्यांकन किया जाता है। मरीज के लिए अच्छा वातावरण, ओपीडी में सुविधाएं, जांच, दवा वितरण मे कम समय, बिल्डिंग का रखरखाव, संक्रमण रोकथाम व बायो मेडिकल वेस्ट का निपटान, सहायक सेवाएं, मूलभूत सुविधाएं, पेयजल, बैठक व्यवस्था शौचालय, पंखे, कूलर, एसी आदि की व्यवस्था व प्रोटोकाल देखा जाता है।

और बेहतर का प्रयास करेंगे

कायाकल्प अभियान में जिला अस्पताल को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे। खामियों का आंकलन कर और सुधार करेंगे। जिससे हम और अच्छा प्रदर्शन करें। इस बार अस्पताल द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन टीम वर्क का परिणाम है। आगे और बेहतर काम करेंगे।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!