किशोर सिंह राजपूत 9981757273
देर रात तक डटे रहे हजारों कार्यकर्ता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ का हुआ भव्य स्वागत
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता वीरेन्द्र सिंह गोहिल के नेतृत्व में ‘वीरेन्द्र सिंह गोहिल मित्रमंडल’ द्वारा शाजापुर बस स्टैंड स्थित एक निजी परिसर में भव्य कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ का हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य आत्मीय स्वागत किया गया।
आयोजन का उल्लास और उमड़ी भारी भीड़
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का जोश इतना अधिक था कि कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। रात्रि 11 बजे के बाद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अंत तक डटे रहे। भारी भीड़ के कारण आयोजन स्थल छोटा पड़ गया और अनेक कार्यकर्ताओं को बाहर खड़े होकर कार्यक्रम सुनना पड़ा।
वरिष्ठ कांग्रेसजनों का भावपूर्ण सम्मान
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उन वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान रहा, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस संगठन एवं उसकी विचारधारा की सेवा में समर्पित कर दिया।
सम्मानित व्यक्तित्व: इस अवसर पर वीरेन्द्र व्यास, बालकृष्ण चतुर्वेदी, महेंद्र सोनी, देवीलाल सौराष्ट्रिया, चंदर सिंह पटेल (मक्सी), रमेश चंद्र पाटीदार (सिरोलिया), सुरेश चंद्र वर्मा, शकुंतला चौहान एवं काजी एहसान उल्ला साहब सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
सम्मान प्राप्त कर अनेक वरिष्ठ जन भावुक हो उठे।
‘संविधान की रक्षा और एकजुटता ही लक्ष्य’ – अजय सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने कहा कि देर रात तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि शाजापुर जिले में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास और निष्ठा आज भी अटूट है।
संगठन की सराहना: उन्होंने वीरेन्द्र सिंह गोहिल के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की।
भाजपा पर निशाना: उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस सभी धर्मों एवं वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।
चुनाव का मंत्र: आगामी विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट किसी भी कार्यकर्ता को मिले, सभी का दायित्व उसे विजयी बनाना होना चाहिए। उन्होंने गांव-गांव जाकर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
सामूहिक प्रयासों से बनेगी सरकार: वीरेन्द्र सिंह गोहिल
कार्यक्रम के प्रारंभ में कांग्रेस नेता वीरेन्द्र सिंह गोहिल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान
कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस नेता इरशाद खान ने किया। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक जैसे अहम जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
इन्होंने किया संबोधित: कार्यक्रम को राजेन्द्र मालवीय, रामवीर सिंह सिकरवार, शकुंतला चौहान, कैलाश चंद्र मटोलिया, रईस पठान, शैलेन्द्र श्रीमाल, विनीत दीक्षित, सुरेश पाटीदार, अजीत जैन, अशोक परमार, भोजराज पवार, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील नाहर, मंगीलाल बंजारा, हेमेन्द्र सिंह सोलंकी, अशफाक खान एवं वाजिद अली शाह सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
सम्मेलन में हाजी नईम कुरैशी, इब्राहिम पठान, शब्बीर भाई, याकूब खान, अफसार खान, मेहरबान सिंह पटेल (मक्सी), लल्लन सिंह सेंगर, रामेश्वर मालवीय, शिवपाल सिंह राजपूत, विष्णु मालवीय, डॉ. इलियास खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत सिकरवार, विपुल दीक्षित, इरशाद नागौरी, वरुण त्रिवेदी, नावेद खान, मुजफ्फर खान, भगवान सिंह फौजी सहित शाजापुर, मक्सी, सिरोलिया, मोहन बड़ोदिया, बेरछा, दुपाड़ा, पनवाड़ी, अभयपुर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































