किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कौटिल्य स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए नशे के सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, गांव और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि पूरे परिवार को भी संकट में डाल देता है। स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।”
नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान कौटिल्य स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देकर पान-गुटखा, तंबाकू, शराब, सिगरेट और ड्रग्स जैसे नशे के दुष्प्रभावों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संतोष वाघेला, कौटिल्य स्कूल के डायरेक्टर बृजेश यादव एवं शशि यादव, प्राचार्य नरेंद्र सिंह डोडिया, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शाजापुर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान से जुड़कर नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































